मेरा परिचय मांगता मेरा देश
एक बेहद अजीब किस्सा है जो आपलोगों से साझा कर रहा हूँ। हालांकि यह मेरी शैली नही है फिर भी एक प्रयास कर रहा हूँ।
एक बार मेरी मुलाकात एक बेहद अजीम शख्सियत से हुई, मेरे बहुत करीबी हैं इसलिए ऐसे विशेषणों का इस्तेमाल करना पड़ता है 😀 तो चर्चा भारत की राजनीति पर हो रही थी और चुनावी माहौल बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गरम था। तभी उन्होंने भाजपा और उनके घटक दलों के हार का विश्लेषण करना शुरू कर दिया। मैंने भी अपने विचार व्यक्त किए। वे हार के लिए पूर्णतः बिहार की जनता को दोषी ठहराते हुए कहा कि बिहार का इतिहास और यहाँ के लोग दोनों ही कर्महीन हैं। यह बात मुझे चुभ सी गई और मैंने मुस्कुरा कर उनसे कुछ सवाल पूछने की अनुमति माँगी। उन्होंने हामी भरते हुए अपनी अनुमति जाहिर की। मैंने पुछा :
1. भारत की सर्वप्रथम राजधानी कौन सी थी?
2. वाल्मीकि द्वारा रामायण कहाँ रची गई थी?
3. चक्रवर्ती सम्राट अशोक और गुरु गोविंद सिंह जी की कर्मभूमि कौन सी है?
4. आचार्य चाणक्य और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जिन्होंने शुन्य दिया उनका जन्म कहाँ हुआ था?
5. भारत में सबसे पहले केन्द्र सरकार का सुझाव और विस्तार कहाँ हुआ था?
6. पहली बार ग्रैंड ट्रैंक रोड का निर्माण कहाँ हुआ था?
7. गौतम बुद्ध और महावीर की धरती कौन सी है?
8. जरासंध का अखाड़ा और दानवीर कर्ण की भूमि कौन सी है?
9. भारत के प्रथम राष्ट्रपति का जन्म कहाँ हुआ था?
10. कालजयी रचना "रश्मिरथी" के रचयिता भारत रत्न श्री रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्म कहाँ हुआ था?
11. महात्मा गांधी ने अपना आंदोलन किस राज्य से शुरू किया था?
12. लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्म कहाँ हुआ था?
13. भारत में उत्तरवाहीनी गंगा कहाँ बहती है?
14. विश्व भर में भारत की राजकीय भाषा हिंदी का प्रचार प्रसार करने वाला राज्य कौन सा है जिसने मॉरिशस जैसे देश को अपने रंग में रंग लिया?
15. आपके चहेते एम जे अकबर (अब भारत सरकार में मंत्री) और रविश कुमार जैसे पत्रकार किस राज्य से ताल्लुक रखते हैं?
16. नालंदा विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
17. मौर्य साम्राज्य का स्थापना कहाँ हुआ था?
18. "विष्णुपद" केवल गया में है, वह किस राज्य में स्थित है?
19. विख्यात हरमंदिर साहिब जी गुरुद्वारा कहाँ स्थित है?
20. फिल्मजगत में सुशांत सिंह राजपूत,प्रियंका चोपड़ा, मिका सिंह, उदित नारायण, मनोज वाजपेयी, इम्तियाज अली, नीरज पांडे और भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान जैसे कलाकार कहाँ से ताल्लुक रखते हैं?
21. भोजपुरी भाषा जिससेअवधी भाषा प्रभावित है और जिसको मॉरीशस में राजकीय भाषा का दर्जा प्राप्त है वो कहाँ सबसे ज्यादा बोली जाती है?
ऐसे कई प्रश्न और मैने पुछे। जिसका ज़वाब केवल एक था। बिहार।
बताते चलें कि मुझे भोजपुरी नहीं आती है और मै हिंदी बोलना पसंद करता हूँ, थोड़ी बहुत लिख भी लेता हूँ और अवधी वही भाषा है जिसमें गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना की है। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक वक्त बिहार क्रिकेट संघ के तरफ से खेलते थे। राष्ट्र गौरव है बिहार।
उनका सर एक समय के लिए झूक गया और वे शर्मिंदगी के सागर में डुब गए और गोते लगाते मन से पूछने लगे की यह क्या कह गए वे... मैं अपना जवाब दे चुका था।
चलिए अब विदा लेता हूँ। अगली बार फिर किसी साम्प्रदायिक, राजनीतिक या सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार को प्रकट करुँगा।
धन्यवाद।
- बिनायक चौधरी
Note : Dear reader, all the information stated in the article is to the best of my knowledge. If you find any misleading information then do contact me, your comments will be highly appreciated.
Accha likhte ho.
ReplyDeleteमैं आपका आभार प्रकट करता हूँ।
Delete